1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस पर परेड की लाइव कमेंट्री के साथ आकाशवाणी की उपलब्धियों की भी मिलेगी झलक

पहली बार परेड में शामिल हो रही है आकाशवाणी की झांकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pankaj Kumar Yadav

•

Updated: 24 Jan 2018, 6:03 PM IST

republic day, pared, jhanki , rehearsal

file pic

पत्रिका ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर आल इंडिया रेडियो की ओर से केवल लाइव कमेंट्री ही नहीं बल्कि आकाशवाणी की आजादी के बाद क्‍या उपलब्धियां रही हैं उसकी झलक भी मिलेगी। इस बार गणतंत्र दिवस के परेड में आकाशवाणी की झांकी को भी जगह दी गई है। झांकी में महात्‍मा गांधी के रेडियो पर प्रसारित संदेश के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का संदेश भी सुनाई पड़ेगा।

आकाशवाणी के एक वरिष्‍ठ अधिकारी के मुताबिक पहली बार आकाशवाणी की झांकी को परेड में शामिल किया गया है। इसलिए इस झांकी को पूरे उत्‍साह के साथ तैयार किया गया है। अधिकारी के मुताबिक आजादी के बाद से आजादी के बाद महात्‍मा गांधी का जो संदेश रेडियो पर प्रसारित हुआ था उसकी रिकार्डिंग सुनवाई जाएगी साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का संदेश भी सुनने को मिलेगा। इसके साथ ही आकाशवाणी में किस तरह का बदलाव हुआ है इसकी झलक भी झांकी में देखने को मिलेगी।

पहले भी किया गया था प्रयास

आकाशवाणी की झांकी परेड में दिखे इसके लिए पहले भी प्रयास किया गया था लेकिन इस बार सफलता मिल गई। अधिकारी के मुताबिक जैसे ही परेड में शामिल होने की अनुमति मिली उसके बाद से ही तैयारियां शुरू होगी कि किस तरह से झांकी अलग हो। इसके लिए लंबे विचार-विमर्श के बाद महात्‍मा गांधी के संदेश से लेकर प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को जोड़ा गया।

रेडियो करता है लाइव प्रसारण

गणतंत्र दिवस के परेड का लाइव प्रसारण रेडियों के विभिन्‍न चैनलों द्वारा किया जाता है। इसके लिए विशेष तौर आकाशवाणी के उद्घोषक तैयारी करते हैं ताकि राजपथ से गुजरने वाले हर दृश्‍य का लाइव प्रसारण हो।

परेड में कुल 23 झांकिया

इस बार राजपथ पर अलग-अलग राज्‍यों और केंद्रीय विभागों की कुल 23 झांकिया होंगी। इनमें 14 झांकियां राज्‍यों की और नौ झांकियां केंद्रीय मंत्रालयों की है।