
कोलकाता. प्रापर्टी की खोज खबर रखने वालों के लिए यह खबर काम की है। देश की सबसे ऊंची इमारत बन कर तैयार हो गई है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जवाहरलाल नेहरू रोड पर देश की सबसे ऊंची इमारत 'द 42' चौरंगी इठलाकर मुंबई की इम्पीरियल बिल्डिंग का रिकार्ड तोड़ चुकी है। 65 मंजिली इमारत 'द 42' की ऊंचाई 268 मीटर है। इसने देश की अब तक सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत का खिताब मुंबई की इम्पीरियल बिल्डिंग से छीन लिया है। इम्पीरियल बिल्डिंग की ऊंचाई २५६ मीटर है।
द 42 का नाम उसके चौरंगी के प्लॉट क्रमांक के आधार पर पड़ा है। 2008 में योजना की घोषणा की गई थी। तमाम तरह के गतिरोधों के बाद द 42 वर्ष 2019 में पूरी हो गई है। प्रमोटरों के मुताबिक गगनचुंबी इमारत रिहायशी है। इसमें 8-8 हजार फुट के बंगले हैं। बंगलों की संख्या 55 से ज्यादा है। शुरुआती तीन फ्लोर पार्किंग के हैं।
इमारत के सामने बड़ा मैदान है और उससे आगे हुगली नदी मदमस्त होकर बहती दिखती है। आसपास विक्टोरिया मेमोरियल, टाटा सेंटर, चटर्जी इंटरनेशनल, इंडियन म्यूजियम, बिड़ला तारामंडल जैसी आइकनिक इमारतें हैं। इससे पहले कोलकाता की सबसे ऊंची इमारत अरबाना थी। जिसकी ऊंचाई 167.6 मीटर है।
द ४२ के निर्माण के बाद कोलकाता की स्काईलाइल में एक और नक्षत्र जुड़ गया है। हालांकि भारत में सबसे ज्यादा हाई-राइज बिल्डिंग्स मुंबई में हैं, जहा इनकी संख्या 3000 से ज्यादा है। साल 2017 में दुनिया में 200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 144 इमारतें बनी थीं, जिसमें से भारत में इतनी ऊंचाई की महज तीन इमारतें ही थीं। देश में 2010 में पहली बार 200 मीटर ऊंचाई की दो इमारतें बन कर तैयार हुई थीं।
Published on:
21 Apr 2019 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
