26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक बिगड़ी तेज प्रताप की मानसिक हालत, बोले- मर जाऊं या आत्महत्या कर लूं, क्योंकि मेरे परिवारवाले

तेज प्रताप ने दिया चौंकाने वाला बयान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 5 Nov 2018, 1:33 PM IST

tej pratap

अचानक बिगड़ी तेज प्रताप की मानसिक हालत, बोले- मर जाऊं या आत्महत्या कर लूं, क्योंकि मेरे परिवारवाले

नई दिल्ली। तेज प्रताप का तलाक लेने वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पिता लालू प्रसाद से मिलने के बाद सोमवार को तेज प्रताप पटना लौट रहे हैं। रविवार को बोधगया में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वहीं, सोमवार को वो काफी डिप्रेशन में नजर आए। इसी डिप्रेशन के कारण उन्होंने मीडिया के सामने काफी चौंकाने वाला बयान दे दिया है। तेज प्रताप ने कहा कि मैं मर जाऊं या आत्महत्या कर लूं।

मर जाऊं या फांसी लगा लूं- तेज प्रताप

बेहद तनाव से गुजर रहे तेज प्रताप ने कहा कि मेरे साथ कोई नहीं हैं। मैं अकेल हूं और मेरे फैसले के सब खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि मैं मर जाउं या फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लूं। पिता लालू प्रसाद ने तेज प्रताप से ऐश्वर्या को तलाक नहीं देने की बात कही और इसके लिए कम से कम उनके जेल से बाहर आने तक रूकने को कहा। लेकिन तेजप्रताप अपने फैसले पर अटल हैं। उन्होंने पिता लालू प्रसाद को दो टूक सुनाते हुए कहा कि जब आप मेरी नहीं सुनते तो मैं आपकी बात क्यों मानूं।

फिर मीडिया के सामने छलका तेज प्रताप का दर्द

मीडिया के सामने एक बार फि उनकी आंखें डबडबा गई थीं। तेजप्रताप यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया तो तेज ने पिता के साथ-साथ परिवार का भी जिक्र करते हुए कहा कि परिवार में कोई भी आदमी उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहा है। वे घुट घुटकर नहीं जीना चाहते हैं. तेजप्रताप ने इस दौरान उलटे मीडियाकर्मियों से ही सवाल किया की क्या मैं मर जाऊं या फांसी लगाकर आत्महत्या कर लूं? उन्होंने साफ कह दिया है कि मेरे घरवाले भी सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। सब ऐश्वर्या राय के साथ रहने के लिए दबाव बना रहे हैं। लेकिन, मैं अब इस रिश्ते में नहीं रह सकता। क्योंकि, मैं घुट-घुटकर मर नहीं सकता। गौरतलब है कि आज तेज प्रताप पटना पहुंचेंगे, जहां उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।