3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज प्रताप ने ऐश्वर्या पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, 29 नवंबर को होगी तलाक की अर्जी पर सुनवाई

तेज प्रताप यादव द्वारा ऐश्वर्या राय के तलाक मांगने की वजह का भी खुलासा हो गया है।

2 min read
Google source verification
tejpratap yadav divorce

तेज प्रताप ने ऐश्वर्या पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, 29 नवंबर को तलाक की अर्जी पर होगी सुनवाई

नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव के घर में पिछले कई महीने चल रहा पारिवारिक कलह अब खुलकर सामने आ गई। पूर्व मंत्री और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक मांगा है। खबर है कि उन्होंने ऐश्वर्या पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तेज प्रताप ने पटना व्यवहार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश परिवार अदालत में हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 13 (सी) (1ए) के तहत पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिये अर्जी दायर की है । अर्जी वाद संख्‍या (1208/ 2018 है। इस मामले में प्रधान लिपिक के प्रतिवेदन पर सुनवाई के लिए अदालत ने 29 नवम्बर की तिथि तय की है।

लालू के बेटे तेज प्रताप ने दी तलाक की अर्जी, 6 महीने पहले ऐश्वर्या से हुई थी शादी

परिवार में कलह की खबर सुनकर बिगड़ी लालू की हालत

तलाक की अर्जी दायर करने के बाद तेजप्रताप अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची रवाना हो गए हैं । लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के मामले में रांची जेल में सजा काट रहे हैं । तेजप्रताप यादव की पत्नी एश्वर्या राय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की पौत्री और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की पुत्री हैं। परिवार में कलह की खबर सुनते रांची जेल में बंद लालू यादव की हालत खराब हो गई है। इस पूरे मामले पर लालू और चंद्रिका के परिवार ने अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तेज प्रताप ने ऐश्वर्या पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

खबर है कि तेज प्रताप द्वारा तलाक की अर्जी लगाने से पहले दोनों परिवारों ने मामले को सुलझाने की बहुत कोशिश की थी। कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका भी लालू के घर पहुंचे थे लेकिन तेज प्रताप कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपने सुसर से कहा कि ऐश्वर्या उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती हैं। खबर है कि तेज प्रताप ने पत्‍नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Story Loader