26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक का फैसला नहीं बदल सकता, कौन जाने पिताजी को कब जमानत मिलेगी- तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव का कहना है कि अगर वो अपने पिता की जमानत का इंतजार भी करते हैं तो वो उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 7 Nov 2018, 9:46 AM IST

Tej pratap Yadav

Tej pratap Yadav

पटना। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के फैसले से भूचाल ला दिया है। हाल ही में तेज प्रताप यादव ने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है, जिस पर 29 नवंबर को सुनवाई होनी है। इस बीच तमाम घरवालों के मनाने के बाद भी तेज प्रताप यादव अपने फैसले पर कायम हैं। उनका कहना है कि वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या से किसी भी कीमत पर तलाक लेकर ही रहेंगे और इसके लिए वो अपने पिता की जमानत का भी इंतजार नहीं कर सकते।

पिता की जमानत का इंतजार नहीं करेंगे तेज प्रताप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज प्रताप यादव का कहना है कि वो अब घुट-घुट कर नहीं जी सकते, इसलिए पत्नी से तलाक वाले फैसले पर वो कायम हैं। तेज प्रताप यादव का कहना है कि अगर वो अपने पिता की जमानत का इंतजार भी करते हैं तो वो उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं होगा।

6 महीने में आई तलाक की नौबत

आपको बता दें कि इसी साल 12 मई को तेज प्रताप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से शादी की थी, लेकिन 6 महीने के बाद ही तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला किया है। पटना सिविल कोर्ट में लगाई गई याचिका में तेज प्रताप ने कहा है कि वो मानसिक प्रताड़ना के मरीज हैं और अब घुट-घुट कर नहीं जी सकते।

घर परिवार के लोग हैं ऐश्वर्या के समर्थन में

हालांकि तेज प्रताप यादव के इस फैसले से उनके परिवार के लोग काफी हैरान हैं और उन्होंने ऐश्वर्या का समर्थन किया है, लेकिन फिर भी तेज प्रताप यादव का कहना है कि मैं अपने फैसले पर कायम हूं और रहूंगा, कौन जाने कि मेरे पिता (लालू प्रसाद यादव) को कब जमानत मिलेगी, मेरी समस्या को देखते हुए मैं किसी का भी इंतजार नहीं कर सकता।'