हथियारों से लैस हैं सभी 14 आतंकवादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायरल तस्वीर में कोई भी चेहरा जाना पहचाना नहीं है, लिहाजा इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि इन सभी आतंकियों की भर्ती अभी हाल ही में हुई होगी। तस्वीर किसी जंगल या बगीचे की लग रही है। सभी 14 आतंकी हथियार से लैस दिख रहे हैं। इस तस्वीर के बारे में कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि आतंकियों का ये समूह बिना नेता के है। पुलिस अपने सूत्रों की सहायता से इन संदिग्ध आतंकियों की शिनाख्त में जुट गई है।