24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में महिलाओं के इस अंग पर लगता था टैक्स, ऐसे होते थे नियम और शर्तें

विश्व के कई जगहों पर महिलाओं की छाती पर भी टैक्स लगाया जाता था। महिलाओं की छाती पर लगने वाले टैक्स उनके आकार पर निर्भर होता था।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Feb 08, 2018

breast tax

नई दिल्ली। 1 फरवरी 2018 को हमारे देश का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद भवन में साल 2018-19 के लिए देश का बजट पेश किया। जिसमें कई चीज़ों पर लगने वाले टैक्स को बढ़ा दिया गया। इसके अलावा सेस पर भी 1 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई। भारत सरकार का ये बजट आम जनता को कुछ खास जचा नहीं। उनका मानना है कि इस बजट से देश के मध्यमवर्गीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा आपने ऐसी कई चीज़ें और सेवाओं के बारे में पढ़ा होगा, जिनपर सरकारें आपसे टैक्स वसूलती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर कुछ देश की सरकारें टैक्स वसूलती हैं। यकीन मानिए इन टैक्स के बारे में जानकर आप बिल्कुल भी यकीन नहीं करेंगे कि किसी देश की सरकार ऐसी चीज़ों पर भी टैक्स लगा सकती है। इन टैक्स के बारे में जानने के बाद शायद ऐसा भी हो सकता है कि आपका दिमाद भन्ना जाए।

बता दें कि विश्व के कई जगहों पर महिलाओं की छाती पर भी टैक्स लगाया जाता था। महिलाओं की छाती पर लगने वाले टैक्स उनके आकार पर निर्भर होता था। बता दें कि टैक्स वसूलने वाले अधिकारी महिलाओं की छाती का आकार लेकर उन पर टैक्स वसूलते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शर्मनाक टैक्स भारत में भी वसूला जाता था। बता दें कि केरल में हिन्दू धर्म में आने वाली छोटी जाति की औरतों से ऐसा टैक्स वसूला जाता था।

रिपोर्ट्स बताते हैं कि उस समय में महिलाओं ने छाती पर लगने वाले टैक्स का पुरज़ोर विरोध किया था। टैक्स कलेक्टरों का विरोध कर रही महिलाओं ने कई बार ऐसा भी किया था, जिससे पूरे विश्व में हड़कंप मच गया था। बता दें कि केरल में एक महिला ने इस टैक्स से परेशान होकर टैक्स इकट्ठा करने आए अधिकारियों को अपनी छाती काटकर उनके हाथ में दे दी थी।