
विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे
बैंकॉक. विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने विश्व हिन्दू कांग्रेस को दुनियाभर में हिन्दू शक्ति के जागरण का प्रमाण बताते हुए कहा है कि हिन्दुओं की शक्ति किसी को भयभीत करने के लिए नहीं है, बल्कि यह दुनिया में मानवता के कल्याण के लिए है। सम्मेलन के बाद समीक्षा बैठक में परांडे ने कहा कि तीन दिन के इस आयोजन में साफ दिख रहा है कि दुनियाभर का हिन्दू जागृत और संगठित हो रहा है। परांडे ने कहा कि 61 देशों के बड़े हिंदू प्रतिनिधियों ने अलग-अलग विषयों पर संगठित होकर सोचने और विश्व कल्याण की रूपरेखा बनाने पर चर्चा की। सनातन का यश, ऐश्वर्य, वैभव कैसे बढ़े और इसके माध्यम से मानवता का कैसे कल्याण हो, इस उद्देश्य से यह हिन्दू चिंतन किया गया है। 24 से 26 नवंबर को यहां तीसरी विश्व हिन्दू कांग्रेस में 61 देशों के करीब 2200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
दुर्बल के अस्तित्त्व की रक्षा हमारा धर्म
उन्होंने कहा कि हमारी शक्ति ऐसी होगी कि विश्व में जो भी कमजोर होगा, वह अपनी रक्षा एवं कल्याण के लिए हमारे पास आएगा। उन्होंने कहा कि हमारा विचार ‘सक्षम का अस्तित्व रक्षण’ यानी (सरवाइवल ऑफ दि फिटेस्ट) का नहीं है, क्योंकि यह जंगल या प्रकृति का नियम हो सकता है। लेकिन हमारा विचार ‘दुर्बल का अस्तित्व रक्षण’ यानी (सरवाइवल ऑफ दि वीकेस्ट) का है जो हमारी संस्कृति है।
Published on:
30 Nov 2023 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
