ताजा स्थिति का असर बजट होटलों पर भी पड़ा है। दिल्ली के पहाड़गंज होटल एसोशिएसन के पूर्व महासचिव पवन मित्तल ने बताया कि पिछले तीन दिनों के दौरान यहां के होटलों में बड़ी संख्या में बुकिंग रद्द हुई हैं, जो समान्य से बहुत अधिक है। इसकी वजह पिछले दिनों विमानों की लगभग १२००० टिकटें रद्द होना है।