
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ देश एक मुश्किल लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए मोदी सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया था, जिसकी मियाद 14 अप्रैल को खत्म हो रही है, लेकिन कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच बुधवार को यूपी और दिल्ली सरकार ने अपने राज्यों में हॉटस्पॉट इलाकों का ऐलान किया। राजधानी दिल्ली में 20 हॉटस्पॉट इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया। इन इलाकों में लोगों के घरों से बाहर निकलने तक पर पाबंदी है।
लोगों को घरों के अंदर ही मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
कोरोना के हॉटस्पॉट इलाकों को सील करने का ऐलान पहले यूपी सरकार ने किया था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने भी 20 इलाकों को पूरी तरह सील करने का फैसला किया। इन इलाकों में प्रशासन की तरफ से ही जरूर सुविधाएं लोगों को घरों में ही मुहैया कराई जाएंगी। सील किए गए इलाकों में निजामुद्दीन इलाका भी है, जहां तबलीगी जमात के मरकज में देश और दुनिया से लोग शामिल हुए थे। उस मरकज के बाद से ही पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
इसके अलावा दिल्ली में मास्क पहनना भी जरूरी हो गया है। महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी मास्क नहीं पहनने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
ये हैं दिल्ली के 20 हॉटस्पॉट इलाके, जो हुए हैं सील
1. संगम विहार एल-1 गली नंबर-6
2. मालवीय नगर का गांधी पार्क
3. द्वारका सेक्टर 11, शाहजहांबाद सोसायटी, प्लॉट नंबर-1
4. दीनपुर गांव
5. निजामुद्दीन में मरकज मस्जिद
6. निजामुद्दीन पश्चिम (जी और डी ब्लॉक)
7. जहांगीरपुरी बी ब्लॉक
8. कल्याणपुरी मकान नंबर 141-180, गली नंबर-14
9. वसुंधरा इन्क्लेव दिल्ली मनसारा अपार्टमेंट
10. खिचड़ीपुर की तीन गलियां, मकान संख्या 5/387 भी शामिल
11. पांडव नगर, दिल्ली, गली नंबर-9
12. मयूर विहार फेज 1 का वर्धमान अपार्टमेंट
13. आईपी एक्सटेंशन, पटपड़गंज, मयूरध्वज अपार्टमेंट
14. किशनकुंज एक्सटेंशन की गली नंबर 4 मकान संख्या जे-3/115 (नागर डेयरी) से मकान जे-3/108 (अनवर अली मस्जिद चौक की तरफ)
15. किशन कुंज एक्सटेंशन, दिल्ली, गली नंबर-4, मकान संख्या जे-3/101 से मकान जे-107
16. वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली, गली नंबर-5, ए ब्लॉक (मकान संख्या ए-176 से ए-189 तक)
17. दिलशाद गार्डन, जे और के, एल और एच पॉकेट
18. सीमापुरी, जीए, एच, जे ब्लॉक
19. दिलशाद गार्डन, एफ-70 से 90 ब्लॉक
20. झिलमिल कॉलोनी, प्रताप खंड
Updated on:
09 Apr 2020 10:38 am
Published on:
09 Apr 2020 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
