14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत ही नहीं 15 अगस्त को ही ये तीन देश भी आजाद हुए थे

ब्रिटेन तो भारत को 1947 को नहीं बल्कि उसके अगले साल 1948 में आजाद करना चाहता था

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vikas Gupta

Aug 02, 2017

Independence Day

Patrika news

नई दिल्ली। 200 साल तक अंग्रेजों का गुलाम रहने के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। लेकिन क्‍या आपको पता है 15 अगस्‍त की तारीख को केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तीन और देशों को आजादी मिली थी। ये तीन देश थे। दक्षिण कोरिया, बहरीन, और कांगो। इन तीनों ही देशों को 15 अगस्त ही के दिन आजादी मिली थी।

दक्षिण कोरिया को 1945 में जापान से आजादी मिली थी। वहीं दूसरी ओर बहरीन को 15 अगस्त 1971 में ब्रिटेन से आजादी मिली। जबकि कांगो को 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल हुई। यही नहीं इसमें भी बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि ब्रिटेन तो भारत को 1947 को नहीं बल्कि उसके अगले साल 1948 में आजाद करना चाहता था, लेकिन महात्‍मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन से अंग्रेज इतने परेशान हो चुके थे कि उन्‍होंने भारत को एक साल पहले ही यानी की 15 अगस्‍त 1947 को ही आजाद करने के विचार पर फैसला ले लिया। भारत में आजादी की जंग पहले से यानी 1930 से ही शुरू हो गई थी।

1929 लाहौर सत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज घोषणा, या भारत की आजादी की घोषणा का प्रचार किया। कांग्रेस ने भारत के लोगों से सविनय अवज्ञा करने के लिए स्वयं प्रतिज्ञा करने व पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्ति तक समय-समय पर जारी किए गए कांग्रेस के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। इस तरह के स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन भारतीय नागरिकों के बीच राष्ट्रवादी ईधन झोंकने के लिए किया गया व स्वतंत्रता देने पर विचार करने के लिए ब्रिटिश सरकार को मजबूर करने के लिए भी किया गया।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग