1. वैक्सीन में लगने वाला लंबा समय
कोरोना वायरस को मात देने के लिए वैक्सीन मौजूदा समय में दूर की कौड़ी ही लगती है। क्योंकि इस वैक्सीन के तैयार होने में कम से कम 18 महीने का वक्त लगेगा। हालांकि CSIR ने दावा किया है कि वे आने वाले हफ्तों में कुछ क्लीनिकल ट्रायल करेंगे, लेकिन ये कितने कारगर होंगे इसको लेकर कई आशंकाएं हैं।