राजनीति में शून्य से शिखर तक की यात्रा करने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना जी का पूरा जीवन हमें 'प्रयोग से सिद्धि' के मार्ग पर चलना सिखाता है। आप ऐसे दूरदर्शी राजनेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने न केवल अनेक जनकल्याणकारी स्वप्न देखे, बल्कि चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सटीक रणनीति और अथक प्रयासों से अपने जीवनकाल में ही उन्हें धरातल पर भी उतारा।