ऐसी भी खबरें सामने आईं थीं कि तीन तलाक बिल को राज्यसभा से पास कराने के लिए मानसून सत्र को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन फिलाहल तीन तलाक बिल अगले सत्र तक के लिए टल गया है। आपको बता दें कि मोदी सरकार इस बिल को इसी सत्र से पास कराना चाहती थी, जिसे लेकर सुबह से ही संसद परिसर में बीजेपी नेताओं की बैठक चल रही थी। इन सबके बीच मोदी सरकार के पास प्लान बी भी है, जिसके तहत केंद्र सरकार तीन तलाक पर अध्यादेश ला सकती है या फिर आपातकालीन कार्यकारी आदेश लाएगी।