
bjp congress
नई दिल्ली। असम में सत्तारूढ भाजपा ने 16 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति गठित करके विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनाव तैयारी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार समिति में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत विश्व सरमा और प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास शामिल हैं। इनसब के बीच असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने दावा किया है कि कांग्रेस विधायक अजंता नेओग और राजदीप ग्वाला ने अमित शाह जी से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा में सेवा करने की इच्छा व्यक्त की है। पार्टी कोर कमेटी से दोनों के लिए अनुमति ले ली है। 30 दिसंबर से पहले वे पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
बता दें इससे पहले अजंता नेओग ने शनिवार को खुद कहा था कि वे एक-दो दिन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो जाएंगी। लेकिन राजदीप ग्वाला के बारे में अभी तक ऐसी कोई बात नहीं सामने आई थी कि वे भी भाजपा के साथ जुड़ने वाले हैं।
Published on:
27 Dec 2020 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
