श्रीनगर में हुए इस एनकाउंटर को लेकर आईजीपी विजय कुमार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, मुठभेड़ स्थल से दो एक-के 47 राइफल बरामद हुई हैं। आईजी कुमार ने बताया कि नदीम अबरार लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी। इसके अलावा भी उस पर कई हत्याओं के आरोप थे।