15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूएन महासचिव गुतेरस ने की भारत की तारीफ, कहा – वैक्सीन बनाने की क्षमता दुनिया के लिए बड़ी संपदा

भारत की दरियादिली सराहनीय। वैक्सीन विकास की क्षमता वैश्विक संपदा।

less than 1 minute read
Google source verification
antonio guteress

भारत कोरोना नियंत्रण में अहम भूमिका निभा सकता है।

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत ने न केवल वैक्सीन विकसित किया, बल्कि इससे निजात दिलाने में दूसरे देशों की मदद भी कर रहा है। ऐसा भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के बावजूद कर रहा है। भारत की इस दरियादिली का अब संयुक्त राष्ट्र महासचिव ऐंतोनियो गुतेरस ने भी तारीफ की है।

Coronavirus: 24 घंटे के भीतर करीब 5 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका

यूएन महासचिव ऐंतोनिया गुतेरस ने भारत की वैक्सीन बनाने की क्षमता को दुनिया के लिए सर्वश्रेष्ठ संपदा करार दिया है।

उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि भारत में बड़े पैमाने पर स्वदेशी वैक्सीन बनाई जा रही है। हम इसके लिए भारतीय संस्थानों के संपर्क में हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि दुनियाभर में वैक्सीनेशन कैंपेन को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

गुतेरस ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत की वैक्सीन बनाने की क्षमता आज दुनियाभर के लिए एक सर्वश्रेष्ठ संपदा है। दुनिया को यह समझने की जरूरत है कि इस संपदा का पूरा इस्तेमाल कैसे किया जाए। यूएन महासचिव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत अपने पड़ोसी देशों को वैक्सीन की 55 लाख से ज्यादा खुराकें तोहफे में दे चुका है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग