17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका ( South Africa ) में एसए पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान में रवि पुजारी को पकड़ा और बाद में उसे सेनेगल प्रत्यर्पित कर दिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Ravi Pujari brought to India from Senegal

Ravi Pujari brought to India from Senegal

नई दिल्ली। आखिरकार 15 साल के लंबे इंतज़ार के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथी लगी है। अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ( Ravi Pujari ) को रविवार देर शाम हिरासत में लिया गया। कर्नाटक पुलिस ( Karnataka Police ) के अधिकारी और खुफिया अधिकारी उसे लेने के लिए पश्चिमी अफ्रीका के सेनेगल गए थे।

रवि पुजारी को सेनेगल ( Senegal ) में ही गिरफ्तार किया गया था। पुजारी को बेंगलुरु और मैंगलुरू की पुलिस पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल से लेकर यहां पहुंची है। फिलहाल उससे बेंगलुरू के मादीवाला में पूछताछ जारी है। आज उसे कोर्ट ( Court ) में पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि पुजारी पर मर्डर और फिरौती के 40 से ज़्यादा मुकदमे चल रहे हैं।

फिलहाल रवि पुजारी कर्नाटक पुलिस की ही कस्टडी में रहेगा। बताया जा रहा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पूजारी सेनेगल में एंटोनी फर्नांडिस के नाम का फर्जी पासपोर्ट ( Passport ) बनाकर रह रहा था। उसका यह पासपोर्ट 10 जुलाई 2013 को जारी किया गया था, जो 8 जुलाई 2023 तक मान्य है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार होने के बाद रवि पुजारी ( Ravi Pujari ) अचानक गायब हो गया। पिछले दिनों ही सेनेगल की सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ रवि पुजारी की अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद पुजारी के पास कोई कानूनी रास्ता नहीं बचा था।

रवि पुजारी लगभग पिछले 15 साल से भारत से फरार था। उस पर कई बॉलीवुड सितारों से फिरौती मांगने के मामले दर्ज भी हैं। वहीं उसके खिलाफ करीब 200 मामलों को लेकर रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है।कुछ महीने पहले ही कर्नाटक पुलिस ने रवि पुजारी के एक करीबी आकाश शेट्टी को गिरफ्तार किया था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग