बता दें कि कुछ देर पहले उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा है कि अब तक हमने 18 शव बरामद किए हैं। हमारे पास लापता लोगों की संख्या 202 है। राहत कार्य के तहत टनल में 80 मीटर तक मलबा हटा दिया गया है। आगे हमारी मशीनें लगी हुई हैं और हमें शाम तक कुछ सफलता मिलने की उम्मीद है।