26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UN ने पहले राम रहीम और हनीप्रीत से मांगी मदद, फिर डिलीट किया ट्वीट

19 नवंबर को दुनिया भर में मनाए जाने वाले विश्व शौचालय दिवस पर यूएन ने बलात्कारी राम रहीम और देशद्रोही हनीप्रीत से समर्थन करने की अपील की है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Oct 04, 2017

ram rahim

नई दिल्ली। गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत को आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उनके कारनामों की वजह से जानने लगी है। राम रहीम जहां जेल में 20 साल की सजा काट रहा है तो 38 दिन फरार रहने के बाद हनीप्रीत अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। इस पूरे मामले में हम-आप बेशक वाकिफ हैं लेकिन शायद संयुक्त राष्ट्र को इसकी खबर नहीं है।

हाईकोर्ट पहुंची रेप पीड़ित दोनों साध्वी, राम रहीम के लिए मांगी उम्रकैद की सजा


बलात्कारी और देशद्रोही से मांगी मदद
19 नवंबर को दुनिया भर में यूएन की ओर से शौचालय दिवस मनाया जाएगा ऐसे में यूएन ने बलात्कारी राम रहीम और देशद्रोही हनीप्रीत से विश्व शौचालय दिवस का समर्थन करने की अपील की है।

विवाद के बाद ट्वीट डिलीट
यूएन वॉटर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @UN_Water से कहा राम रहीम और हनीप्रीत को टैग करते हुए लिखा कि डियर हनीप्रीत इंसा और राम रहीम हमें उम्मीद है कि आप विश्व शौचालय दिवस को सपोर्ट करेंगे। हांलाकि विवाद बढ़ता देख यूएन के इस ट्वीट का डिलीट कर दिया।

यूएन वॉटर ने राम रहीम को 2 ट्वीट किए
हैरान करने वाली बात ये है कि यूएन ने विश्व शौचालय दिवस के समर्थन के लिए राम रहीम को दो ट्वीट किए। एक ट्वीट 3 अक्टूबर की दोपहर 3.34 मिनट पर किया। जिसमें लिखा था डियर गुरमीत राम रहीम, क्या आप 19 नवंबर को विश्व शौचायल दिवस को मनाने में हमारा सहयोग करेंगे। जबकि दूसरा ट्वीट अगले दिन यानि 4 अक्टूबर की सुबह 10.53 बजे।

IMAGE CREDIT: honeypreet

राम रहीम का ट्विटर हैंडल सस्पेंड
राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिए जाने के बाद उसका ट्वीटर हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है। यूएन की ओर से की गई इस बड़ी गलती पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजे लिए हैं।


38 दिन बाद पकड़ी गई हनीप्रीत
बता दें कि राम रहीम को दो साध्वियों से रेप का दोषी मानते हुए सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। इसके बाद पूरे पंचकुला में हिंसा भड़क गई। जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि सैकडों लोग जख्मी हुए थे। इस वारदात के बाद से ही राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत फरार हो गई। उसपर दंगा भड़काने और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है। 38 दिन फरार रहने के बाद मंगलवार वो अचानक मीडिया को इंटरव्यू देते देखी गई। जिसके बाद उसी दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया।