इसके अलावा रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लोग आज से परिचालित हुई 200 नई ट्रेनों के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा चुनिंदा रेलवे स्टेशनों के काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र, आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम ( PRS ) और कॉमन सर्विस सेंटर्स ( CSC ) से भी टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।