1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Unlock 5.0: आज से कहां और क्या खुल रहा है, यह रही पूरी जानकारी

अनलॉक 5.0 ( Unlock 5.0 ) लागू होने के बाद अक्टूबर के पहले सोमवार से कई सेवाएं खुलेंगी। देश के विभिन्न राज्यों में कल से मेट्रो-स्कूल-रेस्टोरेंट्स-मंदिर आदि खोले जाएंगे। हर राज्य ने वहां के कोरोना हालात को ध्यान में रखते हुए लिए हैं फैसले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 5 Oct 2020, 12:38 AM IST

Unlock 5.0: Where and What is opening from October 5, Schools, temples, restaurants

Unlock 5.0: Where and What is opening from October 5, Schools, temples, restaurants

नई दिल्ली। यों तो अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही देशभर में अनलॉक 5.0 ( Unlock 5.0 ) लागू हो गया है, लेकिन देश भर में यह एक समान प्रक्रिया नहीं है। देश की विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा वहां के कोरोना वायरस हालात को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने के साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनलॉकिंग के कई नए उपाय केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक के दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बाद 5 अक्टूबर यानी अक्टूबर के पहले सोमवार से लागू किए जा रहे हैं।

कोरोना के खिलाफ युद्ध में भारत का कमाल जारी, लगातार 13वें दिन भी राहत की बात

जानिए 5 अक्टूबर से इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में क्या होगा

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश के राज्य महाराष्ट्र में सात महीने तक बंद रहने के बाद रेस्तरां, बार, कैफे फिर से खुल जाएंगे। हालांकि केंद्र सरकार ने राज्यों को रेस्तरां फिर से खोलने की अनुमति दी है, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे ज्यादा सामना करने वाले महाराष्ट्र ने यह फैसला लेने से पहले वक्त लिया है।

पुडुचेरी: केंद्र शासित प्रदेश ने 5 अक्टूबर से स्कूलों को केवल 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए फिर से खोलने की अनुमति दी है।

त्रिपुरा: त्रिपुरा के स्कूलों को कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए 5 अक्टूबर से स्वैच्छिक आधार पर फिर से खोलने की अनुमति है।

बेंगलुरु: बेंगलुरु स्थित इस्कॉन मंदिर के दरवाजे 5 अक्टूबर से जनता के लिए खुल जाएंगे। यह इस्कॉन मंदिर सप्ताह के दिनों में रोजाना सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और शाम 4:00 से 8 बजे तक खुला रहेगा। सप्ताहांत में मंदिर सुबह 9.30 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

अनलॉक 5.0 में दिल्ली के स्कूलों पर आप सरकार का नया फैसला, डिप्टी-सीएम मनीष सिसोदिया का ऐलान

कोलकाता: कोलकाता मेट्रो 5 अक्टूबर से ज्यादा वक्त के लिए संचालित होगी। मेट्रो के अधिकारी कल यानी सोमवार से और ज्यादा ट्रेनें चलाएंगे।

चेन्नई: आवश्यक कर्मचारियों को 5 अक्टूबर से चेन्नई लोकल ट्रेनों में 'वर्कमैन स्पेशल' सेवाओं में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। वर्तमान में केवल रेलवे और केंद्र सरकार के अधिकारियों को इनमें यात्रा करने की अनुमति है।