1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus के खिलाफ युद्ध में भारत का कमाल जारी, लगातार 13वें दिन भी राहत की बात

बीते 24 घंटे में कोरोना के 75,829 नए ( Coronavirus Cases in India ) मामले और 82,260 मरीज हुए ठीक। लगातार 13वें दिन देश में एक्टिव केस 10 लाख से कम, फिलहाल 9,37,625 पर। देश में कुल केस 65,49,374, मौत की संख्या 1,01,782 और 55 लाख ठीक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 4 Oct 2020, 5:09 PM IST

Less than 10 Lakh Active Coronavirus cases in India for 13th consecutive day: MoHFW

Less than 10 Lakh Active Coronavirus cases in India for 13th consecutive day: MoHFW

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी युद्ध में ( Coronavirus Cases in India ) भारत लगातार बेहतर कर रहा है। आलम यह है कि लगातार 13वें दिन देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 10 लाख से नीचे रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक रविवार को देश में एक्टिव केस की संख्या 9,37,625 है, जो शनिवार की तुलना में 7,371 कम है।

Unlock 5.0 में लॉकडाउन पर नहीं चलेगी राज्यों की मर्जी, स्कूल-बैंक्वेट-मल्टीप्लेक्स-जनसभा की छूट लेकिन..

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना वायरस के 75,829 नए मामले सामने आए, जबकि इसकी तुलना में करीब 7 हजार ज्यादा 82,260 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। वहीं, इस दौरान 940 लोगों की महामारी से मौत भी हो गई। मंत्रालय ने आगे बताया, "इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले (रिकवर्ड केस) मरीजों की संख्या रविवार को बढ़कर 55 लाख से ज्यादा हो गई। भारत में फिलहाल कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 84.13 फीसदी है। इसके साथ ही कुल केस की तुलना में एक्टिव केस फिलहाल कम होकर 14.32 फीसदी हो गए हैं।"

केंद्र सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक कोरोना से ठीक होने वाले मामलों में 75.44 फीसदी केवल 10 प्रदेशों/केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। एक्टिव केस की सर्वाधिक संख्या के साथ ही महाराष्ट्र में इस महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी सर्वाधिक है। इसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का नंबर आता है।

बयान में आगे लिखा गया कि देश के 10 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कुल एक्टिव केस में 77.11 फीसदी का योगदान देते हैं। इन 10 प्रदेशों में से बीते 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में 14 हजार नए मामलों सामने आए। जबकि कर्नाटक 9,886 और केरल में 7,834 केस सामने आए। सरकार के मुताबिक यहां तक की बीते 24 घंटों में हुईं मौतों में 80.53 फीसदी भी 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। इनमें 278 मौतें (29.57 फीसदी) महाराष्ट्र में देखने को मिलीं। इसके बाद कर्नाटक में 100 की मौतें हुईं। हालांकि सरकार ने दावा किया कि मौत के आंकड़ों में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी कम हो रही है।

कोरोना काल में जानलेवा होगा वायु प्रदूषण, इसलिए दिल्ली सरकार ने पहले ही कर दी इस योजना की घोषणा

इस बयान में आगे कहा गया कि भारत में लंबे सप्ताहांत के बावजूद गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को लगातार 10 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस नमूनों की जांच की गई। मंत्रालय का कहना है कि देस में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों (पॉजिटिविटी रेट) में इसी हिसाब से कमी भी देखने को मिली है। ज्यादा संख्या में कोरोना परीक्षण इस बीमारी की शुरुआती पहचान, तुरंत आइसोलेशन और इलाज को प्रभावी बना देता है। इन सभी के परिणामस्वरूप मृत्यु दर लगातार कम हो रही है।

मंत्रालय के मुताबिक कि देश में कुल केस 65,49,374 हो गए हैं। वहीं, देश में कुल मौत की संख्या 1 लाख पार होकर अब 1,01,782 पहुंच गई और 55,09,966 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।