1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UNSC : भारत ने आतंकी संगठनों में बच्चों की भर्ती को बताया नया ट्रेंड, कार्रवाई की मांग की

नापाक इरादों को पूरा करने के लिए करते हैं बच्चों की भर्ती। बच्चों को ढाल के रूप में उपयोग करते हैं आतंकी संगठन।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 30 Jan 2021, 9:20 AM IST

unsc meeting

पाकिस्तान ने कोरोना संकट का इस्तेमाल आतंक को बढ़ावा देने के लिए किया।

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने आतंकी संगठनों में बच्चों को भर्ती करने का मुद्दा उठाया। सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी उप-प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने आतंकियों की इस रणनीति को नया ट्रेंड करार दिया है। उन्होंने यूएनएससी में कहा कि आतंकी संगठन अपने नापाक इरादों के लिए अब बच्चों की भर्ती कर रहे हैं। आतंकी संगठनों के लिए बच्चों को फुसलाना सबसे आसान है।

यूएनएससी में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि नायडू ने कहा कि बात चाहे आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की हो या फिर उन्हें ढाल के तौर पर इस्तेमाल करने की। जरूरत इस बात की है कि इन तरह की सोच रखने वाले आतंकी संगठनों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाए।

पाक का नापाक इरादा

इससे पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा था कि वैश्विक स्तर पर जिन देशों को आतंकवाद का प्रायोजक माना जाता है उन्होंने कोविड-19 महामारी का इस्तेमाल आतंकवादियों की भर्ती और घुसपैठ की गतिविधियों के लिए किया। ताकि आतंक के जहर को फैलाया जा सके।