30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दादरी हत्याकांडः CM अखिलेश से मिला अखलाक का परिवार

UP के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया 20 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा, कांग्रेस और भाजपा ने किया सपा सरकार का विरोध

2 min read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Oct 04, 2015

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ। दादरी हत्याकांड में मारे गए मोहम्मद अखलाक का परिवार आज सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने पहुंचा। वहीं अखिलेश यादव ने मृतक अखलाक के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की। मामले में पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस ने इस मामले में सपा सीएम का विरोध किया है।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अखलाक के परिवार को सीएम से मिलने उनके पास जाना पड़ रहा है। नैतिक रूप से सीएम को स्वयं उनके परिवार से मिलने जाना चाहिए था। इसके अलावा भाजपा के यूपी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि यह सिर्फ एक पशु पालक और पशु संहारक के बीच का झगड़ा था, जिसे बेहद विशाल रूप दे दिया गया।

दूसरी ओर बिसहांडा गांव की महिलाओं ने विरोध जताते हुए कहा कि गांव में मीडिया और राजनेताओं का तांता लगा हुआ है। इस तरह से लोग लोकप्रियता बटोरने के लिए तो आ रहे हैं, लेकिन पीड़ित परिवार की मदद करने कोई नहीं आ रहा। इसके अलावा महिलाओं का कहना है कि गांव में जिस तरह का माहौल तैयार हो रहा है उससे उन लोगों को और ज्यादा असुरक्षा महसूस हो रही है।

आपको बता दें कि यूपी में हुए दादरी कांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने वालों का तांता लग गया। शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने मृतक अखलाक के परिजनों से मुलाकात की। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अखलाक के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात नहीं की।




अखिलेश के नोएडा नहीं जाने के पीछे अंधविश्वास को कारण बताया जा रहा था। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक अंधविश्वास के चलते ही अखिलेश नोएडा नहीं गए। कहा जाता है कि यह एक टोटका है कि यूपी का जो सीएम नोएडा आता है, वो अगला चुनाव हार जाता है। खबर है कि इसी अंधविश्वास की वजह से अखिलेश यादव अखलाक के परिवार से मिलने के लिए दादरी नहीं आए। इससे पहले भी कई सीएम नोएडा जाने से बचते रहें।



"अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी - यहाँ क्लिक करें"

ये भी पढ़ें

image
Story Loader