
नई दिल्ली। अमरीकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस मंगलवार को भारत को पहुंचे। इस दौरान उनकी समकक्ष भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण ने उनका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक भारत के हक में बात करने वाले अमरीकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मिलेंगे। पीएम मोदी ने जून में जब अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की थी। उसी दौरान मैटिस की इस यात्रा का फैसाल हुआ था।
इन डीलों पर नजर
भारत को अपने दुश्मन देशों पर नजर रखने के लिए हाईटेक ड्रोन्स और कुछ लड़ाकू विमानों की जरूरत है। उम्मीद जताई जा रही है कि अमरीकी रक्षा मंत्री के इस दौरे के दौरान ड्रोन डील पर कोई फैसला हो सकता है। वहीं लड़ाकू विमानों के प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए दुनिया की 6 बड़ी कंपनियां मैदान में हैं। इसमें से एक कंपनी लॉकहीड मार्टिन अमरीका की है। जो अमरीकी सेना के लिए हाईटेक लड़ाकू विमान बनाती है। ये कंपनी भारत को एफ-16 ब्लाक 70 देना चाहती है।
वहीं दूसरी ओर भारतीय वायुसेना को 100 सिंगल इंजन वाले लड़ाकू विमानों की जरूरत है। मेक इन इंडिया योजना के तहत कुछ अमरीकी कंपनियां इसमें शामिल हो रही है, लेकिन अभी प्रोजेक्ट में कुछ मुश्किलें आ रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अमरीकी रक्षा मंत्री के दौरे के दौरान सभी मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा।
अफगानिस्तान में भारत की मदद चाहता है अमरीक
हाल ही में अमरीक ने अपनी नई साउथ एशिया पॉलिसी लागू की है। इस पॉलिसी में पाकिस्तान को ज्यादा महत्व नहीं दिया गया है। ऐसे में अमरीक अफगानिस्तान में भारत की मदद चाहता है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अफगानिस्तान मसले पर भारत के कार्यों की सरहना कर चुके हैं। वहीं इस दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर फिर से पाकिस्तान को घेरा जा सकता है।
Published on:
26 Sept 2017 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
