8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

मुंबई: प्लास्टिक का इस्तेमाल किया तो भरना होगा 25 हजार जुर्माना, लोगों ने बताया सही फैसला

महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार डिस्पोजेबल कप, प्लास्टिक बैग, थर्माकोल की प्लेट, चम्मच व कांटे समेत प्लास्टिक निर्मित चीजों के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है।

Google source verification

image

Mohit sharma

Jun 23, 2018

मुंबई। महाराष्ट्र में प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। नए कानून के अनुसार अगर कोई शॉपकीपर प्लास्टिक के बैग में सामान देता पकड़ा जाता है तो उस पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं बार-बार पकड़े जाने पर यह जुर्माना राशि बढ़ती चली जाएगी। बैन के अनुसार अगर कोई नागरिक दूसरी बार प्लास्टिक का इस्तेमाल करता पाया जाता है तो 10,000 और तीसरी बार पकड़े जाने पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही ऐसा करने पर तीन महीने की सजा का भी प्रावधान रखा गया है। महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार डिस्पोजेबल कप, प्लास्टिक बैग, थर्माकोल की प्लेट, चम्मच व कांटे समेत प्लास्टिक निर्मित चीजों के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है। वहां के निवासियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि इससे लोगों को थोड़ी-बहुत परेशानियों का तो जरूर सामना करना पड़ेगा, लेकिन यह हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम साबित होगा।