क्या है मामला?
62 वर्षीय शराब कारोबारी विजय माल्या पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है, उनमें एसबीआई, पीएनबी, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, फेडरल बैंक और ऐक्सिस बैंक आदि शामिल हैं। बैंकों ने उससे यह रकम वापसी की कोशिशें शुरू कीं तो वह 2016 में यूके भाग गया और अब वह मामले का सामना करने के लिए भारत प्रत्यर्पित किए जाने से बचने की पूरी कोशिश कर रहा है।