
love story of yo yo honey singh in photos
देहरादून। नैनीताल के किसानों को जब सारे जतन के बाद भी अपने खेतों में जंगली सुअरों और दूसरे जानवरों से मुक्ति नहीं मिली तो उन्होंने एक बड़ा ही अनोखा उपाय खोजा। अब उनकी मदद मशहूर गायक हनी सिंह के गाने कर रहे हैं।
किसान लाउडस्पीकर से तेज आवाज में हनी सिंह के गाने चला रहे हैं, जिससे न केवल जंगली सुअर बल्कि दूसरे जानवर भी उनके खेतों से दूर भाग रहे हैं। इससे तरकीब से किसानों को काफी राहत मिली है वरना कुछ समय तक खेतों में जंगली सुअरों का इतना आतंक फैला था कि राज्य सरकार को उन्हें मारने का आदेश तक जारी करना पड़ा था।
काम आई तरकीब
नैनीताल के धारी गांव के किसान बिशान जंतवाल कहते हैं, 'मैंने सुना था कि जंगली जानवर मनुष्यों से दूर रहते हैं। सोचा कि संगीत से जानवरों को भ्रम होगा कि आसपास मनुष्य हैं और ये काम कर गया।' इस नए उपाय पर अक्टूबर से काम शुरू हुआ। नैनीताल के ताड़ीखेत ब्लॉक के एक दूसरे किसान संग्राम बिष्ट का कहना है कि यह तरीका पूरे इलाके में हिट हो गया है।
जानवरों का था कहर
पिछले साल जानवरों ने आलू, टमाटर और गेहूं की खेती को इतना नुकसान पहुंचाया था कि यहां के कई किसान दिवालिया हो गए। इनसे बचने के लिए किए गए कई उपाय फेल रहे। 24 घंटे खेतों की निगरानी, टीन-एल्युमिनियम के बर्तनों को पीटकर जानवर भगाना, शेरों और दूसरे जानवरों की रिकॉर्डेड आवाज बजाने जैसे उपाय किए गए। लेकिन सब बेकार रहा।

Published on:
03 Dec 2015 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
