7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की पब्लिसिटी के लिए विवेक ने किया था ‘अविवेकी’ ट्वीट?

ऐश्वर्या राय को लेकर मीम शेयर कर विवादों में आए विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या की लाइफ को Exit Poll के साथ जोड़कर किया था शेयर महिला आयोग- विवेक ने किया महिलाओं का अपमान

2 min read
Google source verification
Vivek Oberoi

विवेक ओबेरॉय के खिलाफ महिला आयोग सख्त, शेयर की थी ऐश्वर्या राय और Exit Poll पर मीम

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के बाद और नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल 2019 को लेकर सोशल मीडिया पर लोग ढेर सारे पोस्ट कर रहे हैं। कुछ मोदी सरकार और कांग्रेस के पक्ष में हैंं तो कुछ विरोध कर रहे हैं। इन्हीं सब के बीच बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ( Vivek Oberoi ) एक मीम शेयर कर बुरी तरह फंस गए हैं। ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai ) को लेकर किए गए विवेक के ट्वीट से लोग इतने खफा हो गए हैं कि गिरफ्तारी तक की मांग उठने लगी है।

राशिद अल्वी का सनसनीखेज आरोप, साजिश के तहत कांग्रेस को 3 राज्यों में मिली थी जीत

मेरे एक मजाक को बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है:विवेक

लंबे विवाद के बाद विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्वीट पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे एक मजाक को लोगों ने मुद्दा बना दिया है। लोग मेरे माफी की मांग कर रहे हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि मेरी गलत तो बताओ। मैं एक नहीं सैकड़ों बार माफी मांग लूंगा। मुझे नहीं लगता है कि मैने कुछ गलत किया है।

कहीं ये पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं?

विवेक ओबेरॉय ने ममता बनर्जी मीम मामाले को लेकर कहा कि दीदी का मीम बनाने वाले को जेल में डाल दिया गया। कुछ लोग मुझे भी सलाखों के पीछे भेजना चाहते हैं। जब वे लोग मेरी फिल्मों को नहीं रोक पाएं तो अब इस तरह की कोशिशों में लगे हुए हैं।

विवेक ओबेरॉय के ट्वीट में है क्या?

दरअसल विवेक ओबेरॉय ने सोमवार को एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर तीन हिस्सों में है। पहली तस्वीर में ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक साथ हैं, इसे विवेक ने ओपिनियन पोल बताया है। तस्वीर के दूसरे हिस्से में ऐश्वर्या राय के साथ विवेक ओबेरॉय दिख रहे हैं, इसे एग्जिट पोल बताया गया है। वहीं तीसरे और आखिरी हिस्से में ऐश्वर्या राय के साथ उनका परिवार है, जिसमें अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या दिख रही है। विवेक ओबेरॉय ने इसे रिजल्ट बताया है।

केदारनाथ में ड्रामा हो रहा और EC ने मोदी गैंग के आगे आत्मसमर्पण कर दिया: राहुल गांधी

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिखाई सख्ती

विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय को उनके आपत्तिजनक ट्वीट के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इससे पहले महाराष्ट्र महिला आयोग ने विवेक को नोटिस भेजा जाएगा। विवेक के ट्वीट पर तमाम सेलेब्स ने भी आपत्ति जाहिर की है।
गुहार लगाई है। आयोग की ओर से अभिनेता को नोटिस भेजा जाएगा। विवेक के ट्वीट पर तमाम सेलेब्स ने भी आपत्ति जाहिर की है।

Exit Poll के नतीजों को ममता बनर्जी ने बताया EVM में हेरफेर करने का गेम प्लान

NCP ने की गिरफ्तारी की मांग

विवेक ओबेरॉय के ट्वीट के साथ सोशल मीडिया पर जहां उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर की नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) ने विवेक के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित शख्स के लिए कोई ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। राष्ट्रीय और राज्य महिला कमीशन क्या कर रहा है? उसके (विवेक ओबेरॉय) खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए और उसे गिरफ्तार करना चाहिए।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग