9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान का शासन इमरान खान के नहीं सेना के हाथ में हैः केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत की नीति बहुत ही स्पष्ट है।

2 min read
Google source verification
d

पाकिस्तान का शासन इमरान खान के नहीं सेना के हाथ में हैः केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में अभी भी परोक्ष तौर पर सेना का शासन है, क्योंकि नए प्रधानमंत्री इमरान खान को सेना का समर्थन प्राप्त है। औद्योगिक संगठन फिक्की के एक कार्यक्रम से इतर वीके सिंह ने संवाददाताओं से कहा, 'यदि किसी व्यक्ति को सेना का समर्थन प्राप्त है तो इसका मतलब सेना का अभी भी शासन है।'

वार्ता पर बोले- भारत की नीति बहुत स्पष्ट

उन्होंने कहा, 'इंतजार करते हैं और देखते हैं कि चीजें कैसी जा रही हैं, क्या व्यक्ति सेना के नियंत्रण में रहता है या नहीं।' भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत की नीति बहुत ही स्पष्ट है। सिंह ने कहा, 'वार्ता इसके लिए अनुकूल माहौल बनाने पर होगी।'

रेवाड़ी गैंगरेपः सिविल कोर्ट ने निशु समेत तीन आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

इमरान के बयान से तेज हुई वार्ता की अटकलें

वीके सिंह की यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता की अटकलों के बीच आई है। पाकिस्तान में बीते महीने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद इमरान खान ने कहा था कि दो पड़ोसियों के बीच वार्ता होनी चाहिए और कश्मीर सहित दूसरे विवादों को हल किया जाना चाहिए। इसके बाद से वार्ता की अटकलें तेज हो गई हैं।

रेवाड़ी गैंगरेपः हरियाणा सीएम खट्टर ने पुलिस से कहा- आरोपियों कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें

करतारपुर साहिब गलियारे पर ये बोले सिंह

इमरान खान ने कहा कि उपमहाद्वीप में गरीबी कम करने और लोगों की उन्नति और मतभेदों को हल करने दोनों पक्षों के बीच वार्ता होनी चाहिए और व्यापार शुरू होना चाहिए। पाकिस्तान द्वारा करतारपुर साहिब गुरद्वारा गलियारा खोले जाने के बारे में पूछने पर सिंह ने कहा कि अभी कुछ नहीं हुआ है।

ट्रेन आने के समय रेलवे फाटक नहीं खोली तो काट दिए युवक के हाथ-पैर, रेल मंत्री ने की मुलाकात