मुंबई। मायानगरी मुंबई में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक महिला को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया गया। दरअसल, मुंबई के कंजूमार्ग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से भरी एक ट्रेन जब स्टेशन पर पहुंची तो एक महिला की साड़ी ट्रेन से उलझ गई और महिला गिर गई। तभी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के एक जवान ने दौड़ते हुए महिला को ट्रैक पर गिरने से बचा लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से जवान ने महिला की जान बचाई-