27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़के ने क्यों बनाया गर्लफ्रेंड का वीडियो, जानने के लिए खुद ही देखें

लड़की नशे में होती है एवं उसके हाथ में बियर की बोतल रहती है, इसके बाद लड़का निजी पलों का वीडियो शूट करता है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Tiwari

Apr 15, 2016

Short Movie First Night

Short Movie First Night

नई दिल्ली। 10 अप्रैल को यूट्यूब पर अपलोड किया गया वीडियो इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में झूठे रेप केस पर बनाई गई एक एक शॉर्ट फिल्म है, जिसका नाम है 'फर्स्ट नाइट'। इस शॉर्ट फिल्म को ट्रेवलिंग सिनेमा शॉर्ट्स (Traveling Cinema Shorts) द्वारा यू-ट्यूब पर 10 अप्रैल को अपलोड किया गया है। जिसे अब तक सवालाख से ऊपर लोगों ने देखा है। झूठे रेप केस को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए यह फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म में एक कपल की कहानी के जरिए दिखाया गया है कि क्यों एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाने की जरूरत महसूस होती है।

क्या है फिल्म की कहानी?
इस शॉर्ट फिल्म 'फर्स्ट नाइट' में कबीर नाम का लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से असुरक्षित महसूस करता है और खुद के लैपटॉप में उसके साथ खास पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। इस वीडियो में लड़की लड़के से पूछती है कि वह उसे क्यों प्यार करता है? इस पर लड़का लड़की की कुछ तारीफें कर देता है। इसके बाद लड़की पुराने दिनों को याद करती है और बताती है कि उसका पास्ट अच्छा नहीं रहा था। इन दोनों की जिंदगी में खास दिन है क्योंकि दोनों साथ रहते हुए एक साल पूरा कर रहे हैं। लड़की इस दौरान नशे में होती है और उसके हाथ में बियर की बोतल रहती है और इसके बाद लड़का निजी पलों का वीडियो शूट करता है।

आखिर लड़के ने क्यों बनाया वीडियो?
फिल्म के अंत में लड़का कहता है कि वह डरा हुआ था, इसलिए उसने अपने खास पलों को रिकॉर्ड किया है। लड़के का कहना है कि उसका एक दोस्त 3 साल से रिलेशनशिप में था और इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके फ्रेंड पर रेप का केस कर दिया। लड़के के फ्रेंड को जेल भी जाना पड़ा। इस डर के कारण ही उसने अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाया।

यहां देखें पूरा वीडियो



रेप के दायर किए मामले में 53.2 प्रतिशत गलत
देश में एक तरफ जहा महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे है, वहीं दूसरी तरफ कई झूठे रेप के मामले भी सामने आए है। दिल्ली महिला आय़ोग के रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2013 से जुलाई 2014 के बीच दायर किए गए रेप के 53.2 फीसदी मामले गलत थे। इस दौरान रेप के 2753 कंप्लेन में से सिर्फ 1287 सही निकले और 1464 गलत।

ये भी पढ़ें

image