नई दिल्ली। देश के दक्षिण राज्य केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने तबाही मचाई है। बारिश बंद होने के बाद तबाही का यह मंजर अब लोगों में खौफ पैदा कर रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जहां सैंकड़ों लोग अपनी जान गवां चुके हैं, वहीं लाखों लोग बेघर होकर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। एक और जहां इस आफत को अब तक कुदरत का कहर माना जा रहा था, वहीं बाढ़ की चौंकाने वाली वजह सामने आई है। दरअसल, केरल सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि तमिलनाडु सरकार द्वारा मुल्लापेरियर बांध से अचानक पानी छोड़ना भी राज्य में आई भीषण बाढ़ का एक प्रमुख कारण रहा।