4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में रहकर जहरीली हवा से बचना है तो बस इतना करें

आइए आपको बताते हैं कि वायु प्रदूषण से आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं और कैसे इससे बचाव करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 7 Nov 2017, 7:22 PM IST

pollution

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार का दिन काफी जहरीला रहा। सुबह से ही धुंध और प्रदूषण ने दिल्ली और आसपास के इलाकों को अपने आगोश में ले लिया था। सोमवार की शाम से ही स्मॉग की वजह से विजिबलिटी 500 मीटर तक पहुंच गई थी। दिल्ली में तो विजिबलिटी 100 मीटर से कम रही। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को लेकर अब सरकार भी चिंतित है। इस समस्या को लेकर अब सरकार की भी नींद टूट गई है। सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वायु प्रदूषण से आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं और कैसे इससे बचाव करें।

वायु प्रदूषण से क्या पड़ेगा असर?
- सबसे बड़ी समस्या गर्भवती महिलाओं के लिए है। जहरीली हवा से महिलाओं के गर्भपात तक की भी स्थिति पैदा हो सकती है।
- ज्यादा दिन तक जहरीली हवा में सांस लेने पर बच्चा पैदा होने के बाद उसके शरीर पर प्रभाव पड़ सकता है।
- जहरीली हवा की वजह से शरीर में ब्रेन स्ट्रोक होने की संभावना बढ़ जाती है।
- लगातार आप जहरीली हवा लेते रहेंगे तो आपका हार्ट सिस्टम सही ढंग से काम नहीं करेगा।
- एक रिसर्च के मुताबिक दिल्ली में रहने वाले लोगों को प्रदूषण के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
- जहरीले पदार्थों से ब्लड सेल्स का व्यास कम हो सकता है। इससे शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

वायु प्रदूषण से बचने के उपाय
- दिल्ली के जहरीली हवा को कुछ पौधे फिल्टर कर सकते है। एलोवेरा, लिली, स्नेक प्लांट (नाग पौधा), पाइन प्लांट (देवदार का पौधा) मनी प्लांट, अरीका पाम और इंग्लिश आइवी कुछ ऐसे पौधे हैं जिनको आप घर की बलकनी या घर के सामने लगा सकते हैं। ये जहरीली हवा को फिल्टर करने में मददगार साबित होते हैं।
- सुबह जागिंग से बचना चाहिए, खासकर बच्चों और बूढ़ों को।
- बिना मास्क पहने घर के बाहर न निकलें।
- जहां तक हो सके घर के बाहर जाने से बचें।
- जितना हो सके उतना तरल पदार्थ पीएं और बच्चों को पिलाएं।
- बाजार में बहुत से एयर फिल्टर मौजूद हैं। हो सकें तो इसका इस्तेमाल करें।