30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कपड़े को पहनते साथ ही इंसान गायब हो जाता है… यकीन नहीं आ रहा तो खुद देख लें वीडियो

सोशल साइट पर अब तक 2 करोड़ से ऊपर लोग देख चुके हैं। बता दें कि इस वीडियो को अपलोड हुए 15 दिन भी नहीं हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 19 Dec 2017, 11:13 AM IST

invisible clothes

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इंसान जैसे ही एक खास कपड़े को पहनता है वह गायब हो जाता है। इस कपड़े का नाम 'इनविजिबिल्टी क्लॉक' रखा गया है। कह सकते हैं कि मिस्टर इंडिया जैसा बनने के लिए लोग इस वीडियो को बहुत देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही इंसान उस कपड़े को डालता, उस इंसान के पीछे साफ दिखती हैं। बता दें कि इस वीडियो को सबसे पहली बार Weibo नाम का सोशल साइट पर शेयर किया गया। इस सोशल साइट पर अब तक 2 करोड़ से ऊपर लोग देख चुके हैं। बता दें कि इस वीडियो को अपलोड हुए 15 दिन भी नहीं हुए हैं।

लेकिन आइए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं कि कैसे इसमें गायब होता है। दरअसल इसे क्वांटम टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। यह पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट है। फिर खबर आई कि चीन की सेना इसे इस्तेमाल करने का भी सोच लिया लेकिन बाद में पता चला कि यह कपड़े है ही नहीं बल्कि इफेक्ट्स डालकर सब किया गया है।