
IMD ने अपने पूर्वानुमान में शनिवार को दिल्ली में राहत मिलने की संभावना जताई है।
नई दिल्ली। उत्तर भारत ( North India ) में प्रचंड गर्मी का प्रकोप ( Raging heat ) आज भी जारी रह सकता है। दिन का तापमान विगत दिनों की तरह औसत से ज्यादा रहने की उम्मीद है। । फिलहाल इससे राहत की उम्मीद कम है। हालांकि दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी के बीच आज बादल छाने के आसार हैं।
दिल्ली में भी पारा औसत तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम और आयानगर स्थित मौसम केंद्रों में क्रमशः 43.1 डिग्री और 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड ( Temperature Record ) किया गया। अगले सप्ताह की शुरुआत में ही दिल्ली में मॉनसून के दस्तक देने का पूर्वानुमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने शनिवार का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली बादल छाने की उम्मीद ( Hope cloudy Day ) है। ऐसा हुआ तो गरज के साथ लोग गरज के साथ हल्की बारिश की भी उम्मीद कर सकते हैं। शनिवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
नारनौल में सबसे ज्यादा तापमान
हरियाणा और पंजाब ( Haryana and Punjab ) में भी शुक्रवार को औसत से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में नारनौल सबसे ज्यादा गर्म क्षेत्र रहा। जहां पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हिसार में भी चिलचिलाती गर्म पड़ी और वहां 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में दिन में थोड़ी बारिश हुई। बाद में वहां 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
राजस्थान में गर्मी जारी
राजस्थान ( Rajasthan ) के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का दौर जारी है। अधिकांश क्षेत्रों में जहां शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.8 से 41 डिग्री सेल्सियस की बीच रहा। चुरु में सबसे ज्यादा तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चुरू, बीकानेर, नागौर, पाली जैसलमेर जिलों में लू यानी गर्म हवाएं चल सकती हैं। अलवर, भरतपुर, बारां, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी व दौसा सहित अनेक जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
बिहार में झमाझम बारिश
बिहार ( Bihar ) में कई वर्षों बाद मॉनसून के समय से आने और झमाझम बारिश होने के बाद जहां किसान प्रसन्न होकर खेतों में उतर गए हैं। मौसम से मिली राहत का असर किसानों के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। वहां किसानों का कहना है कि अभी आर्द्रा नक्षत्र आने में देर है लेकिन कई क्षेत्रों के खेतों में बिचड़ा डाल दिया गया है। यही स्थिति रही तो धान की खेती भी बंपर होगी।
बिहार कृषि विभाग ( Bihar Agriculture Department ) के एक अधिकारी की मानें तो राज्य के सभी क्षेत्रों में मानूसन की अच्छी बारिश हो रही है। अभी आर्द्रा नक्षत्र शुरू होने में पांच-छह दिनों की देर है लेकिन राज्य में करीब 20 से 25 प्रतिशत बिचड़े खेतों में डाल दिए गए हैं।
Updated on:
20 Jun 2020 12:16 pm
Published on:
20 Jun 2020 07:57 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
