
मुंबई में बारिश से भारी तबाही मची है।
नई दिल्ली। देश में मॉनसून ( Monsoon In India ) एक बार फिर एक्टिव हो चुका है। लिहाजा, कई राज्यों में लगातार जमकर बारिश (Rainfall) हो रही है। वहीं, पछले कई घंटों से मुंबई में जोरदार बारिश जारी है। बस-ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से प्रभावित है। वहीं, मौसम विभाग ( Weather forecast ) ने देश के कई अन्य हिस्सों में भी भारी होने की संभावना जताई है। भारी बारिश के कारण देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ (Flood) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
मुंबई में बारिश का सिलसिला जारी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Heavy Rain in Mumbai) और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश जारी है। BMC का कहना है कि मुंबई में कई घंटों से बारिश जारी है और पिछले 10 घंटे में यहां 230 MM बारिश हुई है। ज्यादा बारिश ( Rainfall in Mumbai ) के कारण तकरीबन मुंबई डूब सी गई है। हर तरफ सड़कों पर पानी भरा हुआ है। भारी बारिश का असर लोकल ट्रेनों ( Local Trains ) और बसों (Bus) पर भी पड़ा है। दोनों का संचालन रोक दिया गया है। वहीं, लोगों को समुद्र के पास जाने से मना किया गया है। BMC का कहना है कि आज दोपहर मुंबई के समुद्र में हाईटाइड ( High Tide ) आएगा। ऊंची लहरें उठने की संभावना है। लिहाजा, लोगों को निचले हिस्सों में न जाने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश के कारण परेल इलाके में काफी जलजमाव हो गया है। वहीं, लोकल ट्रेन की वेस्टर्न लाइन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कुर्ला और CSMT के बीच हार्बर लाइन भी बंद कर दिया गया है। वहीं, मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में आठ रूट भी बदले गए हैं। आलम ये है कि भारी बारिश के कारण मुंबई की स्थिति एक बार फिर बिगड़ गई है। स्काईमेट ( Skymet ) के मुताबिक, अगले दो दिनों तक मुंबई में भारी बारिश की संभावना है। लिहाजा, यहां रेड अलर्ट (Red Alert in Mumani) जारी किया गया है। साथ ही लोगों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
Bihar में भी बारिश को लेकर अलर्ट
मुंबई के अलावा बिहार ( Heavy Rain in Mumbai ) में भी बारिश को लेकर भविष्यवाणी की गई है। IMD के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की तो कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है। हालांकि, उत्तर बिहार में बारिश का कहर लगातार जारी है। कई जगहों पर बाढ़ ( Flood in Bihar ) का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बताया जा रहा है कि राज्य में तेज गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा, अगले 48 घंटे में पश्चिम बंगाल (West Bengal), पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh), ईस्ट राजस्थान में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, गुजरात (Gujarat) में 5 और 6 अगस्त को तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है।
कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना
वहीं, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत कुछ इलाकों में उमस भरा मौसम है। दिल्ली के अलावा, हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) में भी मौसम का यही हाल है। हालांकि, यहां आज बूंदा-बांदी होने की संभावना है। यहां पिछले हफ्ते मॉनसून के सक्रिय होने से बारिश हुई थी। इसके अलावा गोवा (Goa), अंडमान और तटीय कर्नाटक में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, असम (Flood in Assam) में बाढ़ का खतरा अब कम होने लगा है। राज्य सरकार का कहना है कि बाढ़ की स्थिति में सुधार हुई है। बाढ़ प्रभावितों की संख्या 4.65 लाख की कमी आई है। जबकि, 3.89 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
Updated on:
04 Aug 2020 10:33 am
Published on:
04 Aug 2020 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
