बिहार के 15 जिलों में अलर्ट
बिहार में पिछले दो दिन से जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 25 सितंबर को भी प्रदेश के15 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनमें पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीवान, गोपालजंग, सीतामढ़ी, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं।