नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यमुनापार के नन्द नगरी इलाके में बस डिपो के सामने गुरुवार रात करीब पौने दस बजे एक बेलगाम क्लस्टर बस ( Cluster Bus ) ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सात लोगों को कुचल डाला।