2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2020 के मैचों से खुश हैं Saurav Ganguli, दादा ने की इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ

IPL 2020 के मुकाबलों से काफी खुश हैं बीसीसीआई अध्यक्ष Sourav Ganguly बोले- इसी तरह के मैचों की थी उम्मीद, आगे और दिखेगा रोमांच सौरव गांगुली ने की आरसीबी के सलामी बल्लेबाज की तारीफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Sep 2020, 3:26 PM IST

Saurav Ganguly

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग 2020 ( ipl 2020 ) के 13वें सीजन का लंबे इंतजार के बाद आगाज हो गया। सीजन की बेहतरीन शुरुआत और रोमांचक मैचों को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ( Saurav Gangly ) काफी खुश नजर आ रहे हैं। सौरव गांगुली इस वक्त यूएई में है और आईपीएल 2020 के मैचों का लुत्फ ले रहे हैं।

सौरव का कहना है कि आईपीएल अपनी उम्मीद के मुताबिक बेहतरीन शुरुआत के साथ आगे बढ़ रहा है। सीजन के आगाज के साथ ही रिकॉर्ड टूटते और बनते दिखाई दे रहे हैं। गांगुली ने कहा है कि आईपीएल में आगे ओर रोचक मैच होंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि महिला टी20 चैलेन्ज भी शानदार होगा।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 6 साल बाद हासिल की पहली जीत, जानें क्या है मामला

गांगुली ने बताया कि आईपीएल के लीग मैच समाप्त होने के बाद प्लेऑफ के समय महिला टी20 चैलेन्ज खेला जाएगा, जिसमें तीन टीमें होंगी। ट्वीट करते हुए आईपीएल में हुए अब तक के मुकाबलों को सौरव गांगुली ने शानदार बताया। उन्होंने कहा कि सभी 60 मैच ऐसे ही होने की उम्मीद करता हूं।

आपको बता दें कि कोरोना काल की वजह से अटक गए आईपीएल को लेकर लगातार सौरव गांगुली कहते आ रहे थे कि सीजन जरूर खेला जाएगा। उन्हें उम्मीद थी कि स्थितियों के बेहतर होने के बाद इन आईपीएल का 13वां सीजन खेला जा सकेगा।

हालांकि शुरुआत में कुछ टीमों को कोरोना की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन सुरक्षा और सुविधा के साथ खिलाड़ियों और प्रबंधन ने इन बाधाओं को भी पार कर लिया।

दादा ने कि इस खिलाड़ी की तारीफ
वैसे तो आईपीएल 2020 में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सौरव गांगुली ने हाल में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज देवत्त पड्डीकल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पड्डीकल की शानदार पारी देखना उनके लिए सुखद रहा।

घर में स्टॉक कर लें जरूरी चीजें, देश के इन राज्यों में मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में जोरदार बारिश का जारी किया अलर्ट

आपको बता दें कि पड्डीकल ने आईपीएल के अपने पदार्पण मुकाबले में 42 गेंदों में आठ चौकों के सहारे 56 रन बनाए और सभी को अपनी बेहतरीन पारी से चौंका दिया। उन्होंने आरोन फिंच के साथ मिलकर बेंगलूरु को मजबूत शुरुआत दिलाई।