Weather Forecast: देश के कई राज्यों में अगले तीन दिन गिरेगा तापमान, पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच बारिश का अलर्ट
- Weather Forecast देश के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर बढ़ेगी ठंड
- पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ बारिश बढ़ा सकती है मुश्किल
- उत्तर भारत के कई इलाकों में लुढ़केगा पारा, शीतलहर और कोहरा छाया रहेगा

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज ( weather update ) एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। देश के कई इलाकों में इन दिनों सर्दी का सितम जारी है। इस बीच भारती मौसम विभाग ( IMD ) ने उत्तर भारत समेत पहाड़ी इलाकों को लेकर पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक अगले तीन दिन तक उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने के आसार हैं। जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ( Snowfall ) के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आपको बता दें कि दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी तथा उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश होने की संभावना है।
सोशल मीडिया पर भूल कर भी ना करें ये काम, सरकार ने जारी कर दिया सख्थ फरमान, अब सीधे हो सकती है जेल

शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी
आईएमडी के मुताबिक उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड में इजाफा होने के आसार बने हुए हैं। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। कई राज्यों में तापमान एक बार फिर लुढ़केगा। इनमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब प्रमुख रूप से शामिल हैं।
बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश के तापमान में आने वाले 48 घंटों में खासी गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही गलन और ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की जाएगी। खास बात यह है कि ऐसी सर्दी अगले पूरे हफ्ते तक रहने की संभावना है।
बिहार में भी लुढ़केगा पारा
बिहार में सियासी पारा भले ही हाई हो लेकिन मौसमी पारा लुढ़कने के आसार बने हुए हैं। राजधानी पटना सहित बिहार के कई इलाकों में कोहरे व धुंध के साथ शनिवार की सुबह की शुरूआत हुई।
हरियाणा में बारिश की संभावना
दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा के कई जिलों में मौसम विभाग ने शनिवार की शाम या रात से बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। प्रदेश के पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 24 जनवरी को 2 से 4 डिग्री तक तापमान में कमी आने के आसार हैं।
झारखंड में गिरेगा पारा
झारखंड में अगले कुछ घंटों में बर्फीली हवाओं के बीच तापमान गिरने के आसार हैं। रांची में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। 24 जनवरी से तापमान बढ़ेगा। झारखंड के दक्षिणी जिलों में सुबह धुंध भी देखने को मिल सकती है।

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में 23 और 24 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 23 जनवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
कोरोना काल में कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम तो बढ़ सकती है आपकी सैलरी, जानिए कैसे
उत्तराखंड में बर्फबारी रहेगी जारी
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर दिखाई देगा। यहां गढ़वाल और कुमाउं क्षेत्र के कई जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
23 और 24 जनवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से हल्की बर्षा व बर्फबारी हो सकती है। 2200 मीटर व उससे अधिक ऊचांई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
देहरादून स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, हरिद्वार समेत कुमाउं के पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपदों के कुछ स्थानों पर मौसम बदलेगा और बारिश, बर्फबारी हो सकती है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous India News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi