13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast: भीषण गर्मी से उबल रहा पूरा उत्तर भारत, दिल्ली की तपिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड

Weather Forecast: उत्तर-भारत ( North India ) में भीषण गर्मी का कहर जारी दिल्ली ( Delhi ) में मंगलवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा चूरू में 50 डिग्री पहुंचा पारा

2 min read
Google source verification
Weather Forecast: North India Weather Update news

उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है।

नई दिल्ली। Coronavirus संकट के बीच पूरा देश इन दिनों भीषण गर्मी (Heat Wave ) से उबल रहा है। खासकर, उत्तर भारत ( North India weather update ) में तापमान लगातार बढ़ जा रहा है और लू कहर ढा रही है। वहीं, दिल्ली ( Delhi ) में तपिश ने पिछले 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का तापमान 46 डिग्री पहुंच गया, जो कि 22 साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है।

दिल्ली ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को पूरी दिल्ली लू की चपेट में थे। पालम ( Palam ) इलाके में तापमान 47.6 डिग्री पहुंच गया। वहीं, पूरी दिल्ली में तापमान 46 डिग्री थी। साल 2002 के बाद पहली बार दिल्ली का तापमान इतना पहुंचा है। वहीं, इस साल का सबसे गर्म दिन भी मंगलवार को ही था। इससे पहले 29 मई 1998 को दिल्ली का तापमान 46.5 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

मंगलवार को चूरू में सबसे ज्यादा तापमान

IMD का कहना है कि Delhi-Ncr Forecast में अभी उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। लिहाजा, यहां का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 मई से तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिल्ली में रहेगा। वहीं, मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म इलाका राजस्थान का चूरू रहा। यहां तापमान 50 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले यहां साल 2016 में चूरू ( Churu ) का तापमान 50.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

हिमाचल में बारिश की संभावना

पहाड़ी इलाका हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) में भी गर्मी का सितम जारी है। हालांकि, बुधवार से यहां राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 28 से 30 मई तक प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश और अंधड़ आने की संभावना है। लिहाजा, यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, एक जून बारिश की संभावनाएं हैं। पंजाब में भी भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना दुभर हो गया है। फरीदकोट में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हिसार में 48 डिग्री तापमान था। मंगलवार को लुधियाना में तापमान 44.1, अमृतसर में 43.7, पटियाला में 44.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आलम ये है कि पंजाब और हरियाणा में लू का प्रकोप जारी है। हालांकि, 29 मई के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।

असम-मेघालय में भारी बारिश को लेकर चेतावनी

इधर, उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी के बीच असम और मेघालय में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 26 से 28 मई तक यहां भारी बारिश की संभावना है। IMD के सती देवी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाली दक्षिण पश्चिमी तेज हवाओं के कारण इन दोनों राज्यों में काफी नमी रहेगी। इसके कारण कई जगहों पर भारी बारिश की संभावनाएं हैं। कहा यह भी कहा गया है पूर्वोत्तर भारत में जून में अधिकतम बारिश की संभावना है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग