scriptWeather Forecast: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल | Weather Forecast Weather Forecast Yellow alert in Himachal Pradesh rainfall in Many states | Patrika News

Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Published: Mar 12, 2021 11:03:57 am

देश के कई राज्यों में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी
10 से ज्यादा राज्यों में तेज हवाओं के बीच बारिश की चेतावनी

Weather Update

देश के कई इलाकों में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कभी बारिश तो कभी तेज हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल मौसम के बार-बार इस तरह करवट लेने के पीछे बड़ी वजह है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के पर्वतों पर इस हफ्ते दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। यही वजह है कि कई मैदानी इलाकों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को लेकर हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
जबकि देश के 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ेंः Weather update : दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हल्की बारिश

आईएमडी के मुताबिक देश के 10 से ज्यादा राज्यों में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इसकी बड़ी वजह है पहाड़ी इलाकों में सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ। इसके चलते कई राज्यों में तेज हवाओं के बीच बारिश की संभावना जताई है।
इन राज्यों में बरसेंगे बदरा
मौसम में आ रहे बदलाव का असर देश के 10 से ज्यादा राज्यों में देखने को मिलेगा। यहां बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है उनमें बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली ,चंडीगढ़ राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड प्रमुख रूप से शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश में जारी येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 12 मार्च यानी शुक्रवार के लिए अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

कांगड़ा घाटी में भी मौसम ने करवट ली है और यहां धर्मशाला में बादल छाए हैं। उधर, धौलाधार की पहाड़ियों में ताज़ा हिमपात हुआ है। मैदानी इलाकों में तेज़ आंधी से कई जगह पेड़ टूट गए हैं। 14 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
घाटी में भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम की बात करें तो गुरुवार को दिन भर घाटी के कई इलाकों में बादल छाए रहे। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री तक गिरने से ठंडक बढ़ी है।
शुक्रवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इस बीच भूस्खलन भी आ सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः इन राज्यों में Corona के नए मामलों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, फिर लग सकता है लॉकडाउन

हरियाणा में दो दिन खराब रह सकता है मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में भी मौसम का मिजाज अगले दो दिन खराब रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो