यहां मौसम के मिजाज में होगा बदलाव
दिल्ली-एनसीआर में जहां धूल से राहत मिलने की उम्मीद है वहीं विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम के रुख में खासा बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे कई राज्यों में लोगों को गर्म से राहत मिलने की उम्मीद है। जिन इलाकों के मौसम मे बदलाव देखने को मिलेगा उनमें महाराष्ट्र, असम, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके शामिल हैं। यहां पर तेज बारिश होने की आशंका है।