10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: शीतलहर की चपेट में बीतेगा नए साल का पहला सप्ताह, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Weather Update कड़ाके की ठंड की चपेट में उत्तर भारत के कई इलाके पहाड़ों पर अगले 72 घंटे में बर्फबारी का अलर्ट हिमालय से चल रही बर्फीली हवाओं से कई राज्यों में लुढ़का पारा

3 min read
Google source verification
weather Update

कड़ाके की ठंड के साथ बीतेगा नए साल का पहला सप्ताह

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर इलाके इन दिनों कड़ाके की सर्दी ( weather update ) से जूझ रहे हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक साल का पहला सप्ताह शीतलहर की चपेट के साथ ही बीतेगा। खास तौर पर उत्तर भारत और मध्य भारत के कई इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ( Cold Waves )का सामना करना पड़ेगा।

यही नहीं पहाड़ी राज्यों में भी 4 और 5 जनवरी को बर्फबारी के बीच हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे मैदानी इलाकों में पारा लुढ़केगा और ठंड नए रिकॉर्ड बना सकती है।

नए साल में पड़ेंगे चार ग्रहण, जानिए कब लगेंगे सूर्य तो किन तारीखों पर आएंगे चंद्र ग्रहण

राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल इसमें कोई राहत की उम्मीद नहीं है। दरअसल उत्तर से पश्चिम की ओर बह रही बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। 1 जनवरी को भी उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी।

दिल्ली में गुरुवार 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पारा लुढ़कर 3.31 डिग्री दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि ये सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। वहीं साल की शुरुआत भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच ही हुई। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल दिल्लीवासियों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

सफदरजंग वेधशाला में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घना कोहरा छाये रहने के कारण दृश्यता घट कर महज 50 मीटर रह गई। अगले सप्ताह बारिश के भी आसार हैं।

इन राज्यों में जारी रहेगा सर्दी का सितम
आईएमडी के मुताबिक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में ठंड में इजाफा होगा। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी ठिठुरन बढ़ने के आसार बने हुए हैं।

हरियाणा में रिकॉर्डतोड़ ठंड
हरियाणा में भी इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। हिसार में गुरुवार को पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। वहीं हरियाणा के नारनौल का पारा 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर एक बार फिर जोरदार बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में 4 और 5 को जम्मू कश्मीर में हिमपात हो सकता है । इस दौरान बारिश की भी संभावना है। कश्मीर में गुरुवार को ठंड का प्रकोप बढ़ गया और घाटी में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया।

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मैदानी इलाकों में शीत लहर जारी रहेगी और न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्शियस के बीच रहने की संभावना है।

वहीं हिमाचल में आठ स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। शिमला, मनाली सहित दूसरे पर्यटन स्थलों पर हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों की तादाद बढ़ गई है।

रेल यात्रियों के लिए आई खुश खबरी, अब ट्रेन टिकट बुकिंग हुई और आसान, जानिए रेलवे के नए कदम से क्या मिलेगा फायदा

इसलिए बढ़ रही ठंड
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग