नई दिल्ली। रविवार को एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी भी बहुत कम रही। इसका सीधा असर वाहनों की गति पर पड़ा और दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर वाहन सुबह के समय रेंगते नजर आए। खासकर कश्मीरी गेट, जीटी करनाल रोड, आनंद विहार, आईटीओ, रोहतक रोड पर कोहरे की वजह से नजदीक की चीजें भी नहीं दिखाई दे रही थी।