scriptमौसमः तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, चक्रवाती हवाओं के चलते 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट | Weather Update: Heavy Rainfall in 15 state till 13 October cyclone | Patrika News

मौसमः तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, चक्रवाती हवाओं के चलते 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

locationनई दिल्लीPublished: Oct 05, 2019 04:42:44 pm

Weather Update Today देश के कई राज्यों के जारी हुई चेतावनी
मौसम विभागः बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव
चक्रवाती हवाओं के चलते पहाड़ों पर होगी बारिश, गिरेगा तापमान

28_imd_weather_india_map.png
नई दिल्ली। देश के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों मानसून अपने अंतिम पड़ाव से गुजर रहा है। बावजूद इसके मानसून की रफ्तार में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश और बाढ़ जैसे हालात तो बने ही हैं साथ ही पहाड़ी इलाकों पर भी बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक हफ्ते तक देश के कई इलाकों में जोरदार बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 से ज्यादा राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है।
बंगाल की खाडी़ में बना निम्न दबाव इसका बड़ा कारण है। खास बात यह है कि इन राज्यों में ठंडे पानी की बारिश होगी। साथ ही सर्द हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक 13 अक्टूबर तक देश के कई इलाकों में मानसून का जरबदस्त असर देखने को मिलेगा।
चंद्रयान-2 इसरो को चांद पर मिला बड़ा संकेत, लैंडर विक्रम को मिल रही है एनर्जी, आएगी अच्छी खबर

112.jpg
इन राज्यों में दिखाई देगा असर
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक कई राज्यों में अगले तीन दिन जोरदार बारिश की संभावना है। इनमें यूपी, बिहार प्रमुख रूप से शामिल हैं।
तमिलनाडु से गुजर रहा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
वहीं, देश के दक्षिणी हिस्सों की बात करें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु के ऊपर है और एक ट्रफ इस सिस्टम से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। ऐसे में रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु के कुध हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। बेंगलुरु, कोच्चि और हैदराबाद में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

mon.jpg
नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस से हो गई छुट्टी, इस जगह पर हुआ बड़ा खुलासा
पश्चिम बंगाल के आस-पास भारी बारिश के आसार
चेन्नई में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत की बात करें तो एक चक्रवात हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में है और इस प्रणाली से एक ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास से होते हुए आंध्र प्रदेश तक फैली है।
इन राज्यों में मध्य बारिश के साथ चलेंगी ठंडी हवाएं
बदल रही मौसम प्रणालियों के चलते पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन इन इलाकों में सर्द हवाएं भी चलेंगी।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ सिक्किम और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कोलकाता, रांची में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र में थमा नहीं दौर
मौसम विभाग के मुताबिक अभी महाराष्ट्र में बारिश का दौर थमा नहीं है। मध्य भागों में, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। जबकि सौराष्ट्र और कच्छ का मौसम शुष्क रहेगा।

घाटी में भी बारिश लुढ़काएगी पारा
जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन स्थानीयकृत मौसम गतिविधियों से इनकार नहीं किया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो