23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: मुंबई में दो दिन पहले Monsoon देगा दस्तक, जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Update मुंबई में आज दस्तक देगा Monsoon, मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट किया जारी

3 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Jun 09, 2021

351.jpg

नई दिल्ली। मानसून ( Monsooon In India ) अरब सागर की ओर से तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि समय से दो दिन पहले ही मानसून ने मुंबई ( Monsoon in Mumbai ) समेत महाराष्ट्र के कुछ जिलों में दस्तक देने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 9 जून को मानसून मुंबई में एंट्री करेगा। हालांकि यहां प्री मानसून बारिश ( Rain ) पहले ही शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में प्री मानसून की 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग की निदेशक शुभांगी भुते के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून के बुधवार को मुंबई पहुंच जाएगा। वहीं एक दो दिनों में मानसून दक्षिण के कई अन्य इलाकों समेत ओडिशा में भी मेहरबान नजर आएगा।

महाराष्ट्र में शनिवार को ही प्री मानसून का असर दिखना शुरू हो गया था। पिछले कुछ दिनों से मुंबई हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना जरूर बना दिया है, लेकिन बीएमसी के लिए एक बार चुनौती बढ़ा दी है। मुंबई के कई निचले इलाकों में एक बार फिर जल जमाव की स्थिति बन रही है। हालांकि प्रशासन मानसून की दस्तक को लेकर पूरी तरह अलर्ट है।

इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने दोपहर में पूर्वानुमान जताया कि तेज हवाओं के साथ मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक और मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में लोगों के जमा होने पर रोक
मानसून की दस्तक की आहट के साथ ही प्रशासन पूरी तरह तैयार है। यही वजह है कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोगों को झरनों और झीलों के अलावा बांध वाले इलाकों में जमा होने पर रोक लगा दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक जिले के कुछ खतरनाक स्थानों की सूची दी गई है और लोगों से कहा गया है कि वे मानसून के दौरान इन स्थानों पर न जाएं।

इन राज्यों में बारिश के आसार
मुंबई सहित महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अन्य हिस्सों, ओडिशा के कुछ इलाकों और पश्चिम बंगाल में अगले 48 घंटों में मानसून मेहरबान नजर आएगा। इन सभी इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के आसार हैं।

उत्तरी बंगाल की खाड़ी और इसके आस-पास के इलाकों में 11 जून तक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। ऐसे में इसका सीधा असर मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में देखने को मिल सकता है।

बिहार में बारिश और वज्रपात की संभावना
बिहार के कई इलाकों में 9 से 11 जून के बीच तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-तूफान की आशंका है। वहीं दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के लिए भी 12 जून तक यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बढ़ रहा तापमान
केरल में कुछ स्थानों, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके के अलग-अलग स्थानों पर दिन के तापमान बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यहां सामान्य से 3.1 से 5.० डिग्री सेल्सियस तक पारा हाई रहा।

राजस्थान में लू की चेतावनी
मौसम विभाग ने राजस्‍थान के कई जिलों में तेज गर्म हवाएं और लू चलने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्‍य में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है और इस दौरान सर्वाधिक तापमान गंगानगर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज रफ्तार हवा चलने के भी आसार बने हुए हैं।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग