25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Weather Update: मार्च में ही झुलसा देने वाली गर्मी ने किया परेशान, इन राज्यों में 40 के पार हुआ पारा

Weather Update: मार्च में ही झुलसा देने वाली गर्मी ने किया परेशान, इन राज्यों में 40 के पार हुआ पारा

Weather Update मार्च में ही दिख रहा सूरज का सितम, देश के 25 से ज्यादा शहरों में 40 के पार हुआ पारा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Mar 2021, 10:21 AM IST

Temperature high in many states

देश के कई इलाकों में हाई हुआ पारा, मार्च में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। देशभर के अधिकतर राज्यों में मौसम का मिजाज ( weather update ) बेहद गर्म हो चला है। मार्च के महीने ही में सूरज के तेवरों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई राज्यों में झुलसा देने वाली गर्मी ( Heat ) पढ़ना शुरू हो गई है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। यही नहीं कुछ इलाकों में मार्च के महीने में ही पारे ने 43 डिग्री का आंकड़ा भी छू लिया है।

राजधानी दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा में सूरज का सितम बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारा और बढ़ने के आसार बन रहे हैं।

यह भी पढ़ेँः राजधानी में गर्मी ने तोड़ा 76 वर्षों का रिकॉर्ड, 40 के पार हुआ पारा

कई शहरों में 40 डिग्री के पार हुआ पारा
मार्च के महीने में झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अप्रैल शुरू होने से पहले ही सूरज के तेवर साफ दिखाई देने लगे हैं। देश के 25 से ज्यादा शहर ऐसे हैं जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

इन शहरों में हाई हुआ पारा
मार्च के महीने में कई शहरों में पारा हाई हो चुका है। इनमें मध्य प्रदेश के चार शहर शामिल है जबकि राजस्थान के कई शहरों में पारा ने 41 के आंकड़े को ही पार कर दिया। इसी तरह राजधानी दिल्ली में भी पारा 40 प्लस रहा। वहीं ओडिशा के 13 से ज्यादा क्षेत्रों में पारे ने 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा क्रॉस कर दिया।

मध्य प्रदेश में इन शहरों में बढ़ी गर्मी
29 मार्च को दर्ज हुए अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि इंदौर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ। जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

राजस्थान में प्रचंड गर्मी
राजस्थान के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक चूरू, भरतपुर, करौली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है। सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान चुरू में दर्ज किया गया। यहां आंकड़ा 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

ओडिशा के 13 शहरों झुलसा देने वाली गर्मी
ओडिशा में सूरज का सितम बढ़ने लगा है। यहां के 13 इलाके ऐसे हैं जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

ओडिशा में बसे ज्यादा तापमान टिटलागढ़ में देखने को मिला। यहां पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरे नंबर पर बारीपदा रहा जहां 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा बोलनगीर, झारसुगुड़ा और संबलपुर समेत अन्य शहरों में भी तापमान 40 के पार पहुंच चुका है।

राजधानी दिल्ली में टूटा सात दशक का रिकॉर्ड
राजधानी दिल्ली में गर्मी ने पिछले सात दशक का रिकॉर्ड तोड़ा है। मार्च के महीने में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया है। जो सामान्या से 8 डिग्री अधिक रहा।

यह भी पढ़ेँः नांदेड़ में होला-मोहल्ला के दौरान पुलिस पर 300 लोगों ने किया हमला, 4 सिपाही जख्मी

उत्तर प्रदेश में भी बढ़ी गर्मी
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी तापमान मार्च के महीने में काफी ज्यादा देखने को मिला। यहां भी अधिकतम तापमान में सामान्य से 7 डिग्री अधिक यानी 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में पारा और अधिक बढ़ेगा। हालांकि इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।

हिमाचल में जारी बर्फबारी
एक तरफ देश के 25 से ज्यादा शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति में हालात इसके उलट हैं। यहां अब भी बर्फबारी जारी है। हिमपात के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यवस्त हो गया है। रोहतांग टनल से हिमाचल रोडवेज की बसों का परिवहन रोक दिया गया है।